युद्धाभ्यास 'समुद्र शक्ति' एवं युद्धाभ्यास

युद्धाभ्यास 'समुद्र शक्ति' एवं  युद्धाभ्यास "इंद्र-2018"

भारत और इंडोनेशिया की नौसेना के बीच द्विपक्षीय युद्धाभ्यास 'समुद्र शक्ति'

चर्चा का कारण-

  • 12 नवंबर, 2018 को भारत और इंडोनेशिया के बीच पहले द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ की शुरुआत की गई। यह अभ्यास 18  नवम्बर तक चलेगा।
  • इस अभ्यास का आयोजन जावा सागर में किया जा रहा है।
  • भारतीय नौसेना की तरफ से युद्धपोत ‘आईएनएस राणा’ इस अभ्यास में भाग ले रहा है।

उद्देश्य-

  • भारत और इंडोनेशिया के बीच इस साझा अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों को बढ़ावा देना, समुद्री सहयोग को मज़बूत बनाना औऱ एक-दूसरे की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को अपनाना है।
  • भारत और इंडोनेशिया के बीच वर्ष 2002 में शुरू हुए भारत-इंडोनेशिया सैन्य अभ्यास (Ind-Indo Corpat) के बाद यह द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास दोनों देशों की नौसेना के बीच परिचालन से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

भारत-रूस संयुक्‍त अभ्‍यास इंद्र-2018

चर्चा का कारण-

  • संयुक्‍त राष्‍ट्र के तत्‍वावधान में उग्रवाद से निपटने के लिए भारत और रूस के बीच संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास इंद्र-2018 बबीना छावनी स्‍थित बबीना फील्‍ड फायरिंग रेंज में 18 नवंबर, 2018 को शुरू होगा।
  • इस अभ्‍यास में रूसी संघ की पांचवी बटालियन और भारत की इंफैंट्री बटालियन हिस्‍सा लेगी।
  • यह अभ्‍यास 11 दिनों तक चलेगा।
  • सैन्‍य अभ्‍यास संयुक्‍त राष्‍ट्र तत्‍वावधान में दोनों देशों की फौजों की क्षमता बढ़ाना है,ताकि शांति स्‍थापना और संयुक्‍त रणनीतिक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ सके।
  • सैन्‍य अभ्‍यास का विषय दोनों देशों के लिए महत्‍वपूर्ण समकालीन सैन्‍य एवं सुरक्षा मुद्दे हैं।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by