13 अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेला

13 वां अंतरराष्‍ट्रीय कृषि मेला-सीआईआई एग्रोटेक इंडिया-2018

चर्चा का कारण-

• राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1 दिसम्बर 2018 को चंडीगढ़ में भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई द्वारा आयोजित 13 वें अंतरराष्‍ट्रीय कृषि मेले-एग्रोटेक इंडिया-2018 का उद्घाटन किया गया ।

मुख्य बिन्दु-

• इस मेले का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ(सीआईआई) द्वारा किया गया।

• 1-4 दिसम्बर तक चलने वाले इस मेले की मेजबानी पंजाब और हरियाणा संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

• इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया, जो इस प्रकार हैं-

• भारतीय कृषि को समकालीन नई प्रौद्योगिकी केअनुरूप स्वयं को ढालना होगा।

• जलवायु परिवर्तन तथा कीमतों में उतार-चढ़ाव औरमांग में परिवर्तन के खतरे से निबटने हेतु सुरक्षात्मक उपाय।

भारतीय उद्योग परिसंघ के बारे में-

• वर्तमान में भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल हैं।

• भारतीय उद्योग परिसंघ भारत की एक गैर-सरकारी गैर-लाभ, उद्योग नेतृत्व तथा उद्योग प्रबंधित संगठन है।

• यह भारत के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

• इसकी स्थापना वर्ष 1895 में हुई थी।

• इस संगठन का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by