कोप इंडिया 2018

एक्स कोप इंडिया 2018

चर्चा का कारण- 

• एक्स कोप इंडिया-18 भारतीय वायुसेना एवं यूएसएएफ के बीच आयोजित द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का आयोजन भारत में किया जा रहा हैं ।

मुख्य बिन्दु-

• एक्स कोप इंडिया-18 भारतीय वायुसेना एवं यूएसएएफ के बीच आयोजित द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास की श्रृंखला का चौथा संस्करण है ।

• यह भारत में आयोजित होगा। 

• यह पहला अवसर है, जब यह अभ्यास दो वायुसेना ठिकानों- कलैकुंडा एवं पानागढ़ में 03 से 14 दिसम्बर, 2018 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस अभ्यास का उद्देश्य-

• इस अभ्यास का उद्देश्य संचालनगत अनुभव उपलब्ध कराना तथा संचालनगत क्षमता बढ़ाने की दिशा में सर्वश्रेष्ठ प्रचलनों का आपसी आदान-प्रदान आरंभ करना है।

• यह संयुक्त अभ्यास का आयोजन पश्चिम बंगाल के दो महत्वपूर्ण एयरबेस एयर फ़ोर्स स्टेशन कलाईकुंडा और एयरफ़ोर्स स्टेशन अर्जन सिंह में किया किया जा रहा है ।

• यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल के दो वायु सैन्यअड्डों पर सैन्याभ्यास की योजना बनाई गई है ।

• हिंद प्रशांत इलाके में दोनों देशों की बढ़ती सामरिक साझेदारी के मद्देनजर वायु सेनाओं के बीच होने वाला यह अभ्यास काफी अहम है ।

• इस अभ्यास के पीछे दोनों देशों द्वारा खुले और मुक्त हिंद प्रशांत इलाके की प्रतिबद्धता दिखती है ।

कोप इंडिया के बारे में:

• यह एक अंतर्राष्ट्रीय वायु सेना अभ्यास है ।

• इसका आयोजन भारतीय वायु सेना तथा अमेरिका वायुसेना के बीच किया जाता है।

• इसका आयोजन भारत में ही किया जाता है ।

• इस युद्ध अभ्यास का आयोजन पहली बार ग्वालियर में फरवरी 2004 में किया गया था ।

• इस अभ्यास में उड़ान परीक्षण, प्रदर्शन, विचार-विमर्श इत्यादि शामिल था ।

• इसके पश्चात् इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2005, वर्ष 2006 तथा वर्ष 2009 में किया गया था।

• कोप इंडिया के दौरान विशेषज्ञों के बीच वार्तालाप, एयर मोबिलिटी ट्रेनिंग, बड़े स्तर के सैन्य अभ्यास के अलावा लड़ाकू विमानों के ट्रेनिंग अभ्यास शामिल है ।

स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |

नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |

Posted on by