शिनयू मैत्री-2018 सैन्य अभ्यास
चर्चा का कारण-
• हाल ही में भारत एवं जापान के मध्य शिनयू मैत्री 2018 का आयोजन भारत में किया गया ।
मुख्य बिन्दु-
• शिनयू मैत्री 2018 वायु सेना अभ्यास के अंतर्गत भारतीय वायु सेना के साथ सैऩ्य अभ्यास के लिए जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) भारत में है।
• यह अभ्यास वायु सेना स्टेशन आगरा में 3 से 7 दिसम्बर तक चलेगा। इस सैन्य अभ्यास की थीम है-विमान की सहायता से गति के साथ मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर)।
• जेएएसडीएफ का सी-2 विमान तथा भारतीय वायु सेना के एएन-32 और सी-17 विमान अपने-अपने सैन्य दलों के साथ इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
• इसमें भारी सामानों को चढ़ाने और उतारने का भी अभ्यास किया जाएगा।
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं ।