नगालैंड में पहली स्वदेश दर्शन परियोजना
चर्चा का कारण-
• 5 दिसम्बर, 2018 को नगालैंड में ‘जनजातीय सर्किट विकास : पेरेन-कोहिमा-वोखा’ परियोजना का उद्घाटन किया गया।
मुख्य बिन्दु-
• भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत नगालैंड राज्य में लागू होने वाली यह पहली परियोजना है।
• 97.36 करोड़ रुपए की की लागत वाली इस परियोजना को नवंबर, 2015 में पर्यटन मंत्रालय ने मंज़ूरी दी थी।
• इस परियोजना के अंतर्गत मंत्रालय ने जनजातीय पर्यटक गाँव, ईको लॉग हट्स (Eco Log Huts), ओपन एयर थियेटर (Open Air Theatre), जनजातीय कायाकल्प केंद्र, कैफेटेरिया, हैलिपैड, पर्यटक विवेचन केंद्र (Tourist Interpretation Centre), वे-साइड सुविधाएँ (Wayside Amenities), सार्वजनिक जन सुविधाएँ, बहुद्देशीय हॉल, ट्रैकिंग मार्ग जैसी सुविधाओं का विकास किया है।
स्वदेश दर्शन योजना-
• स्वदेश दर्शन योजना पर्यटन मंत्रालय की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य देश में योजनाबद्ध और प्राथमिकता के तौर पर खास विशेषता वाले सर्किटों का विकास करना है।
• इस योजना के तहत सरकार जहाँ एक ओर पर्यटकों को बेहतर अनुभव और सुविधाएँ देने के उद्देश्य से गुणवत्तापूर्ण ढाँचागत विकास पर ज़ोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक वृद्धि को भी प्रोत्साहित कर रही है।
• इस योजना की शुरुआत 2014-15 में की गई थी।
• पर्यटन मंत्रालय ने अब तक 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5873.26 करोड़ रुपए की ऐसी 73 परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। योजना के तहत अब तक 8 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा चुका है।
स्रोत:- भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो और राज्य सभा टीवी, डीडी न्यूज़ संबन्धित संस्था की मुख्य वेबसाइट एवं अन्य निजी समाचार पत्र ( द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया,मिंट, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, जनसत्ता इत्यादि ) |
नोट:- इस जानकारी का उपयोग केवल शिक्षण कार्य एवं जानकारी के लिए किया जा रहा हैं |