भारत के विकास में पर्यटन उद्योग की क्या भूमिका हो सकती है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? रोजगार के अवसरों के सृजन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास में पर्यटन उद्योग किस प्रकार सहायक हो सकता है? साथ ही बताइए कि पर्यटन उद्योग के समक्ष कौन सी प्रमुख चुनौतियाँ विद्यमान है?
प्रतिलोम कर संरचना के बारे में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए ? विनिर्माण उद्योग को यह सकारात्मक एवं नकारात्मक रूप में किस प्रकार से प्रभावित करता है ? इससे निपटने के लिए हालिया प्रस्तुत बजट में क्या प्रावधान किया गया है ?
हाल ही में देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला सामने आया है, स्पष्ट कीजिए। इस घोटाले के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि इस प्रकार की समस्याओं से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए कौन से उपाय किये जाने चाहिए?
कृषि एवं किसानों को सशक्त बनाये बिना देश के विकास को गति नहीं प्रदान की जा सकती है, स्पष्ट कीजिए। इस सम्बंध में केन्द्र सरकार की हालिया पहल ?एग्रीकल्चर 2022? का सविस्तार उल्लेख कीजिए। ?एग्रीकच्चर 2022? कृषि एवं किसानों को किस प्रकार सशक्त बनाएगी ?
हाल ही में भारतीय बागवानी अनुसंधान केन्द्र के द्वारा ऐसा पर्यावरण मित्र कीट विकसित किया गया है जो हानिकारक कीटों से पौधें की रक्षा करेगा। यह नव विकसित कीट किस प्रकार कार्य करेगा ? साथ ही बताइए कि इससे किसानों को किस प्रकार के लाभ होंगे ?
केन्द्रीय बजट 2018-19 में केन्द्र सरकार के द्वारा किसान हितैषी बजट प्रस्तुत किया गया है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि इस बजट में कौन से ऐसे प्रावधान किये गये हैं जो 2022 तक किसानों की आय को दुगुना करने में सहायक होंगे?
भारत में एवं अमेरिका के मध्य कूटनीतिक एवं राजनीतिक रिश्ते बेहद ऐतिहासिक मोड़ ले चुके हैं किंतु क्या कारण है कि दोनों देशों के मध्य आर्थिक एवं कारोबारी संबंधों में आपसी दूरी लगातार बढ़ती जा रही हैं? हालिया उदाहरणों के साथ भारत एवं अमेरिका के मध्य के आर्थिक संबंधों का सविस्तार उल्लेख कीजिए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शरणार्थियों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, स्पष्ट कीजिए। क्या भारत को शरणार्थियों के लिए अपने दरवाजे खोल देने चाहिए? शरणार्थियों को शरण देते समय किन-किन प्रमुख तथ्यों पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की जरूरत है?
भारत की विकसित होती लुक वेस्ट पॉलिसी के विषय में आप क्या जानते हैं? भारत की लुक वेस्ट पॉलिसी के सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि लुक वेस्ट पॉलिसी को मजबूती प्रदान करने के लिए कौन से कदम उठाये जाने चाहिए?
सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि जनप्रतिनिधियों को पारदर्शी ढंग से चुना जाये। हाल ही में चुनाव सुधार के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सविस्तार उल्लेख कीजिए। इस निर्णय से चुनावी व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों से बचने में किस प्रकार मदद मिलेगी?