ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की हालिया तीन दिवसीय भारत यात्रा का उल्लेख कीजिए। ईरान का भारत के लिए क्या आर्थिक एवं सामरिक महत्व है ? साथ ही बताइए कि ईरान के साथ सम्बंधों को मजबूत बनाने के दौरान भारत को किस प्रकार की सावधानी बरतने की आवश्यकता है ?
मनी लाँड्रिंग के विषय में आप क्या जानते हैं, स्पष्ट कीजिए ? सरकार के द्वारा वित्त विधेयक , 2018 के माध्यम से मनी लाँड्रिंग रोकथाम अधिनियम में किन परिवर्तनों का प्रावधान किया गया है ? साथ ही बताइए कि सरकार के द्वारा काले धन को नियंत्रित करने के लिए कौन से महत्वपूर्ण सुधार किये गये है ?
हाल ही में नीति आयोग के द्वारा जारी किये गये देश के राज्यों में स्वास्थ्य की स्थिति का उल्लेख करने वाले स्वास्थ्य सूचकांक का सविस्तार उल्लेख कीजिए। इस स्वास्थ्य सूचकांक में राज्यों की क्या स्थिति है? साथ ही बताइए कि इस प्रकार के सूचकांक से देश में स्वास्थ्य की स्थिति को सुधारने में किस प्रकार मदद मिलेगी
हाल ही में भारत को वासेनार अरेंजमेंट में शामिल किया गया है। वासेनार अरेंजमेंट के विषय में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए ? भारत को वासेनार अरेंजमेंट में शामिल करने से किस प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे ?
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेन्स यूनिट के वार्षिक वैश्विक डेमोक्रेसी सूचकांक के विषय में आप क्या जानते हैं? इस सूचकांक में भारत की स्थिति के बारे में टिप्पणी कीजिए। साथ ही बताइए किन कारणों से इस सूचकांक में भारत की स्थिति में गिरावट आयी है ?
हाल ही में मालद्वीव में आपातकाल लगाने की घोषणा की गयी है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए। मालद्वीव में लगाये गये आपातकाल के पीछे कौन से प्रमुख कारण उत्तरदायी हैं? मालद्वीव का आपातकाल भारत के लिए चिंता का विषय क्यों है ?
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये उस निर्णय का उल्लेख कीजिए जिसके तहत उसने स्पष्ट किया है कि दो बालिगों के मध्य विवाह की स्थिति में कोई तीसरा दखल नहीं दे सकता है। देश में ऑनर किलिंग की बढ़ती समस्या एवं खाप पंचायतों को नियंत्रित करने में यह निर्णय किस प्रकार मददगार होगा ?
हाल ही में प्रस्तुत किये गये केन्द्रीय बजट में सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संरक्षण योजना लागू करने की घोषणा की है, स्पष्ट कीजिए। यह योजना पिछली योजना से किस प्रकार अलग होगी ? साथ ही बताइए कि यह स्वास्थ्य संरक्षण योजना गरीब एवं वंचित तबकों को किस प्रकार लाभान्वित करेगी ?
भारत में जातिवाद एवं जातिप्रथा को सामाजिक बुराइयों के रूप में स्वीकार किया जाता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं कि भारत में जातिप्रथा टूट रही है किंतु जातिवाद बढ़ रहा है? इस संबंध में आप कौन से तर्क प्रस्तुत करेंगे?
नीति आयोग के द्वारा जारी की गयी हेल्दी स्टेट्स एंड प्रोग्रेसिव इंडिया रिपोर्ट का सविस्तार उल्लेख कीजिए। इस रिपोर्ट के अनुसार देश में लिंगानुपात की क्या स्थिति है? बालिका भ्रूण हत्या को नियंत्रित करने के संबंध में देश में कौन से कानूनी प्रावधान मौजूद हैं?