हाल के समय में आधार कार्ड की जानकारी के लीक होने तथा उसके दुरूपयोग की कई शिकायतें सामने आयी हैं। इन शिकायतों के मद्दे नज़र भारतीय यूनीक पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के द्वारा आधार कार्ड की सुरक्षा के लिए दो स्तरीय व्यवस्था लागू की है। इस द्विस्तरीय व्यवस्था की प्रमुख विशेषतायें क्या हैं?
सतही ओजोन से आप क्या समझते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? यह पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार से हानिकारक है? साथ ही बताइए कि सतही ओजोन की समस्या से निपटने के लिए किन कदमों को उठाये जाने की जरूरत है?
संयुक्त राष्ट्र संघ की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार यदि इसी गति से कार्बन उत्सर्जन किया जाता रहा तो 21वीं सदी के अंत तक तापमान को 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के पेरिस समझौते के लक्ष्य को पाना कठिन होगा स्पष्ट कीजिए। इस सम्बंध में भारत दुनिया के समक्ष किस प्रकार एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है?
हाल ही में भारत जापान को पीछे करके निवेशकों के लिए पाँचवाँ आकर्षक देश बन गया है, स्पष्ट कीजिए। भारत में निवेश के लिए किस प्रकार की सम्भावानायें मौजूद हैं सविस्तार स्पष्ट कीजिए? साथ ही बताइए कि निवेश को बढ़ावा देने के लिए अभी और किन कदमों को उठाये जाने की जरुरत है?
हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक सम्मेलन के सम्बोधन को अनोखा क्यों माना जा रहा है? भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा दुनिया के समक्ष किन तीन चुनौतियों को उल्लेख किया गया? साथ ही बताइए कि इस दौरान उन्होने नये एवं पुराने भारत के फर्क को किस प्रकार स्पष्ट किया?
हाल ही में ऑक्सफैम के द्वारा रिवॉर्ड वर्क नॉट वेल्थ नामक रिपोर्ट जारी की गयी है। इस रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों का सविस्तार उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि भारत में अमीरों एवं गरीबों के बीच व्याप्त असामानता को कम करने के लिए किस प्रकार के कदम उठाने की जरुरत है?
विश्व से गरीबी, असमानता, अन्याय को समाप्त करने तथा जलवायु परिवर्तन की समस्या के निराकरण के लिए सतत् विकास लक्ष्यों को अपनाया गया। इन सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार, सिविल सोसायटी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किस प्रकार के कदम उठाये जाने की आवश्यकता है?
अर्थव्यवस्था में ग्रीन ग्रोथ (Green Growth) से आपका क्या तात्पर्य है? ?ग्रीन ग्रोथ इकोनॉमी? की प्राप्ति के लिए कौन से कदम उठाये जाने चाहिए? साथ ही बताइए कि ग्रीन ग्रोथ इकोनॉमी क्यों आवश्यक है?
हाल ही में इसरो (ISRO) के द्वारा 100 वाँ उपग्रह भेजकर भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का गौरवशाली अतीत और उज्जवल भविष्य एक साथ प्रदर्शित किया गया है, स्पष्ट कीजिए। इस 100 वें मिशन के तहत भेजे गये उपग्रह कार्टोसेट - 2 की प्रमुख विशेषतायें क्या है? साथ ही बताइए कि इस मिशन से इसरो को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय में पकड़ बनाने में किस प्रकार मदद मिलेगी?
हाल ही में भारत के द्वारा अग्नि - 5 मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया गया है, स्पष्ट कीजिए। अग्नि - 5 मिसाइल की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि इस मिसाइल से देश की सामरिक क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?