आप नगर पालिका परिषद् के निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता पद पर तैनात है और वर्तमान में एक ऊपरगामी पुल (Flyover) के निर्माण-कार्य के प्रभारी है। आपके अधीन दो कनिष्ठ अभियंता है, जो प्रतिदिन के निर्माण-स्थल के निरीक्षण के लिए उत्तरदारी है तथा आपको विवरण देते हैं कि आप विभाग के अध्यक्ष, मुख्य अभियंता को रिपोर्ट देते हैं। निर्माण-कार्य पूर्ण होने को है और कनिष्ठ अभियंता नियमित रूप से यह सूचित करते रहे हैं कि निर्माण-कार्य परिकल्पना के विनिर्देशों के अनुरूप हो रहा है। लेकिन आपने अपने आकस्मिक निरीक्षण में कुछ गंभीर विसामान्यताएँ व कमियाँ पाई, जो आपके विवेकानुसार पुल की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है। इस स्तर पर इन कमियों को दूर करने में काफी निर्माण-कार्य को गिराना और दोबारा बनाना होगा जिससे ठेकेदार को निश्चित हानि होगी और कार्य समाप्ति में विलम्ब भी होगा। क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम के कारण परिषद् पर निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए जनता का बड़ा दबाव है। जब आप स्थिति मुख्य अभियंता के संज्ञान में लाए, तो उन्हेांने अपने विवेकानुसार इसको बड़ा गंभीर दोष न मानकर इसे उपेक्षित करने की सलाह दी। उन्होंने परियोजना को समय में पूरा करने हेतु कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कहा। परन्तु आप आश्वस्त हैं कि यह गंभीर प्रकरण है जिससे जनता की सुरक्षा प्रभावित हो सकती और इसको बिना ठीक कराए नहीं छोड़ा जा सकता। ऐसी स्थिति में आपके करने के लिए कुछ विकल्प निम्नलिखित हैं। इनमें से प्रत्येक विकल्प का गुण-दोष के आधार पर मूल्यांकन कर अन्ततः सुझाव दीजिए कि आप क्या कार्यवाही करना चाहेंगे और क्यों। (a) मुख्य अभियंता की सलाह मानकर आगे बढ़ जाएँ।
क्या नैतिकता एवं कर्त्तव्यपरायणता को शैक्षिक संस्थानों में लिखाया जा सकता है? इस संबंध में समुचित उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समझाइए। साथ ही बताइए कि नैतिकता एवं कर्त्तव्यपरायणता मनुष्य के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?
सिर्फ सिटीजन चार्टर मात्र का निर्माण कर देने से ही प्रशासन में समुचित बदलाव नहीं आ सकता है। प्रशासन में समुचित बदलाव के लिए उपयुक्त वातावरण एवं दशाओं का निर्माण भी करना होगा, सविस्तार स्पष्ट कीजिए।
सहानुभूति, समानुभूति एवं करूणा के बीच प्रमुख अंतर क्या है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? इनके बीच अंतर स्पष्ट करने के लिए एक-एक उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।
वर्तमान समय में कोई भी ऐसा व्यक्ति, जो अत्यधिक सीध एवं सरल है समाज में सफल नहीं हो सकता है। सफलता के लिए डिप्लोमैटिक व्यवहार का होना जरूरी है।
अच्छे लोगों को जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से काम करने को बताने के लिए कानून की जरूरत नहीं होती है जबकि खराब लोग कानून के बीच से ही गैर जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने का तरीका खोज लेते हैं। (प्लेटो)
कार्पोरेट गवर्नेंस पर सेबी (SEBI) के द्वारा नारायण मूर्ति समिति का गठन किया गया था। नारायण मूर्ति समिति की प्रमुख सिफारिशों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि इन सिफारिशों को लागू करने से क्या प्रभाव पड़ेगा?
हाल के समय में मशीन लर्निंग शब्द काफी चर्चा में रहा है। मशीन लर्निंग से आपका क्या अभिप्राय है? मशीन लर्निंग के द्वारा मानव समुदाय पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि क्या मशीन लर्निंग मानव समुदाय को नकारात्मक रूप से भी प्रभावित करती है?
ग्रामीण पर्यटन को परिभाषित कीजिए तथा बताइए कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने से सम्बंधित क्षेत्र के आधारभूत ढांचे पर क्या प्रभाव पड़ता है? साथ ही बताइए कि ग्रामीण पर्यटन के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक प्रभाव क्या है?
वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर की कुछ हालिया रिपोर्टो से ज्ञात हुआ है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति काफी खराब है, स्पष्ट कीजिए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति में सुधार लाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा प्रस्तुत नौ सूत्रीय फार्मूला क्या है। इस नौ सूत्रीय फार्मूले को लागू करने से किस प्रकार के परिवर्तन सामने आ सकते हैं?