चीन के द्वारा विश्व व्यापार संगठन से मार्केट इकोनॉमी (Market Economy) के दर्जे की मांग की जा रही है। मार्केट इकोनॉमी से आपका क्या तात्पर्य है? चीन को मार्केट इकोनॉमी का दर्जा देने से भारत एवं अमेरिका को क्यों आपत्ति है, सविस्तार बताइए?
भारत को एक सशक्त साइबर सुरक्षा रणनीति की जरूरत क्यों है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? सशक्त साइबर सुरक्षा रणनीति के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? साथ ही बताइए साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त आधार के निर्माण के लिए भारत के द्वारा किस प्रकार के कदम उठाये जाने चाहिए?
प्रकाश प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? हाल ही में एक जर्मन पत्रिका साइंस एडवांस के अनुसार वैश्विक स्तर पर प्रकाश प्रदूषण की स्थिति को स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि प्रकाश प्रदूषण मानव स्वास्थ्य एवं जीव-जन्तुओं के स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करता है?
हाल ही में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में जहरीले हानिकारक कीटनाशकों के प्रभाव से कई किसानों की मृत्यु हो गयी। इस घटना के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि एंटीबायोटिक के अंधाधुंध इस्तेमाल के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के अभियान का क्या महत्व है?
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2018 का सविस्तार उल्लेख कीजिए। जलवायु परिर्वतन को नियंत्रित करने में इस सुचकांक के महत्व को प्रतिपादित कीजिए। साथ ही बताइए कि जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2018 में भारत की क्या स्थिति है?
भारतीय अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के योगदान का सविस्तार उल्लेख कीजिए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? साथ ही बताइए कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार के द्वारा कौन से प्रयास किये गये हैं?
बायोडीजल के विषय में आप क्या जानते हैं? बायोडीजल की विभिन्न पीढ़ियों का उल्लेख कीजिए। बायोडीजल के सम्बंध में भारत सरकार की राष्ट्रीय नीति का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि बायोडीजल के उपयोग से कौन से प्रमुख लाभ सामने आ सकते हैं?
प्लांटीबॉडी से आप क्या समझते हैं, सविस्तार उल्लेख कीजिए? प्लांटीबॉडी उत्पादन के प्रमुख उपयोग क्या हैं? साथ ही बताइए कि प्लांटीबॉडी के उपयोग एवं निर्माण से कौन से प्रमुख खतरे सम्बंधित हैं?
पर्माकल्चर से आप क्या समझते हैं? पर्माकल्चर के प्रमुख लाभों का सविस्तार उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि पर्माकल्चर के मामले में भारत की क्या स्थिति रही है?
जी. आई. टैग क्या है? भारत में इसकी उत्पत्ति पर प्रकाश डालिए। हाल के समय में भारत में विभिन्न राज्यों के बीच जी.आई. टैग को लेकर जो विवाद सामने आया है, उसके लिए उत्तरदायी प्रमुख कारणों का सविस्तार उल्लेख कीजिए।