भारत में पुलिस सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए। पुलिस सुधार के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का उल्लेख कीजिए। पुलिस सुधार के संम्बध में कौन से प्रयास किये जाने आवश्यक हैं?
सूचना के अधिकार अधिनियम को पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन की स्थापना में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। भारत सरकार के द्वारा इसमें कौन से संशोधनों का प्रस्ताव रखा गया है? भारत सरकार के द्वारा प्रस्तावित संशोधनों को लागू करने से सूचना के अधिकार अधिनियम में क्या प्रभाव पड़ेगा?
वैश्विक स्तर पर शरणार्थियों की समस्या गंभीर स्वरूप धरण करती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग के विषय में आप क्या जानते हैं? शरणार्थियों की समस्याओं के निराकरण में इस आयोग की भूमिका बताइए। साथ ही बताइए कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग के समक्ष कौन-सी प्रमुख बाधाएं हैं?
चीन के शियामेन में आयोजित ब्रिक्स की 9वीं वार्षिक बैठक में चार महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये गये हैं। ये चार महत्वपूर्ण दस्तावेज क्या हैं? क्या ब्रिक्स संगठन वैश्विक मामलों को प्रभावित करने की क्षमता रखता हैं?
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गये उस निर्णय का सविस्तार उल्लेख कीजिए जिसके तहत महिलाओं को यह अधिकार प्रदान किया गया कि यदि वे अपने समुदाय या धर्म से अलग किसी अन्य समुदाय या धर्म में विवाह करती हैं तो उन्हें अपनी धार्मिक पहचान बनाये रखने का अधिकार होगा। सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय से महिला अधिकारों पर क्या प्रभाव होगा?
हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की निष्पक्षता पर विपक्षी दलों के द्वारा सवाल उठाये गये हैं। यदि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर बैलट पेपर से वोटिंग करायी जाती है, तो उसका क्या प्रभाव होगा? साथ ही बताइए कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के प्रमुख लाभ क्या हैं?
हाल ही में मालद्वीव के द्वारा भारत की तुलना में चीन को प्रा0थमिकता प्रदान करते हुए उसके साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंजाम दिया गया। इसे स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि मालद्वीव के इस कदम के भारत के लिए राजनीतिक आर्थिक एवं सामरिक निहितार्थ क्या हैं?