मध्य एशियाई एवं यूरेशियाई क्षेत्र के प्रति भारत सरकार की नीति क्या रही है? यह क्षेत्र भारत के लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण है? साथ ही बताइए कि मध्य एशिया में आसान पहुँच स्थापित करने के भारत के प्रयास किस सीमा तक सफल रहे हैं?
सार्वभौमिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर सम्पन्न अल्मा आटा घोषणा के बारे में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? अल्मा आटा घोषणा के तहत निर्धारित सिद्धान्त भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए किस प्रकार से महत्त्वपूर्ण हैं?
भारत एवं ईरान सम्बंधों पर प्रकाश डालते हुए बताइए कि ईरान का भारत के लिए क्या महत्त्व है? भारत एवं ईरान के मध्य हस्ताक्षरित नई दिल्ली घोषणा के प्रमुख उद्देश्य क्या थे? इन उद्देश्यों की प्राप्ति में भारत अभी तक कितना सफल रहा है?
चीन के द्वारा भारतीय हितों की अनदेखी कर ब्रह्मपुत्र नदी के मार्ग को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। यदि चीन अपने इस मंसूबे में कामयाब हो जाता है तो इससे भारतीय हितों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? इस मुद्दे के समाधान के लिए आप कौन से तर्क प्रस्तुत करेंगे?
मुक्त प्रतिष्पर्धा के इस दौर में उपभोक्ताओं का संरक्षण सबसे प्रमुख है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं को कौन से 6 मौलिक अधिकार प्रदान किये गये हैं? साथ ही बताइए कि उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए सरकार के द्वारा कौन से ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध कराये गये हैं?
जुडीशियल वेवर प्रणाली से आप क्या समझते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? हल ही में रेयान इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के हत्यारोपी छात्र के सम्बंध में जुडीशियल वेवर से मिलती-जुलती प्रणाली का प्रयोग किया गया है। भारत में इस प्रकार की शुरूआत के क्या मायने हैं?