हाल ही में ब्यूनर्स आयर्स में आयोजित विश्व व्यापार संगठन की 11वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का सविस्तार उल्लेख कीजिए। विश्व व्यापार संगठन में भारत का पक्ष क्या है? साथ ही बताइए कि किन मुद्दों पर भारत एवं अमेरिका के बीच मतभिन्नता है, जिनके कारण कोई सहमति नहीं बन सकी?
हाल ही में केन्द्र सरकार के द्वारा सांसदों एवं विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए 12 विशेष अदालतों के गठन का निर्णय लिया गया है, स्पष्ट कीजिए। देश में जनप्रतिनिधियों से सम्बंधित आपराधिक मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है? साथ ही बताइए कि विशेष अदालतों के गठन से राजनीति को अपराधमुक्त बनाने में किस प्रकार से मदद मिलेगी?
हाल ही में भारत सरकार के द्वारा देश की चिकित्सा शिक्षा को अधिक पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थान पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की क्रियाविधि स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि किन कारणों से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थान पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है?
एशियन आर्क ऑफ डेमोक्रेसी? से आप क्या समझते हैं, सविस्तार उल्लेख कीजिए?? एशियन आर्क ऑफ डेमोक्रेसी? के समक्ष उपस्थित प्रमुख चुनौतियों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि यह हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के शक्ति संतुलन को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है?
पश्चिम एशिया के प्रति भारत की नीति का सविस्तार उल्लेख कीजिए। पश्चिम एशिया के वर्तमान हालात भारत के लिए चिंताजनक क्यों हैं? पश्चिम एशियाई देशों के साथ सशक्त सम्बंधों की स्थापना के लिए भारत को कौन से कदम उठाने चाहिए।
हाल ही में सेंसरशिप का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है, स्पष्ट कीजिए। भारत में सेंसरशिप की क्रियाकलाप के बारे में बताइए। सेंसरशिप को हानिकारक क्यों माना जाता है? साथ ही बताइए कि यदि सेंसरशिप को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाये तो उससे किस प्रकार के नुकसान सामने आ सकते हैं?
वर्ष 2017 में भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा न्यू इंण्डिया मूवमेंट की शुरूआत की गयी। इस न्यू इण्डिया मूवमेंट के बारे में आप क्या जानते हैं? साथ ही बताइए कि यह न्यू इण्डिया मूवमेंट किस प्रकार भारत के एकीकृत विकास से सम्बंधित है?
विभिन्न धर्मों से सम्बंधित पर्सनल लॉज (Personal Laws) के विषय में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? यद्यपि त्रिपल तलाक के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के साथ-साथ केन्द्र सरकार के द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं किंतु मुस्लिम पर्सनल लॉ में भी सुधार जरूरी हैं क्या आप सहमत हैं? क्या समान नागरिक संहिता को लागू किया जाना जरूरी हैं?
लाइट हाऊस के विषय में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? लाइट हाऊस एवं समुद्री संचार के सम्बंधितसंचार प्रणाली के विभिन्न रूपों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि लाइट हाऊस के मामले में भारत की क्या स्थिति है?
केन्द्र सरकार के द्वारा सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए एक संवैधानिक आयोग गठित करने पर विचार किया जा रहा है। इस संवैधानिक आयोग के पक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए। साथ ही बताइए कि क्या इसके कुछ नकारात्मक पक्ष भी है?