Recent Posts

no imageआप एक सरकारी विभाग में सार्वजनिक जनसूचना अधिकारी (पी.आई.ओ.) हैं। आप जानते हैं कि 2005 का आर.टी.आई. अधिनियम प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही की परिकल्पना करता है। अधिनियम आमतौर पर कदाचित मनमाना प्रशासनिक व्यवहार एवं कार्यों पर रोक लगाने में कार्यरत हैं। किंतु एक पी.आई.ओ. के स्वरूप में आपने देखा कि कुछ ऐसे नागरिक हैं जो अपने लिये याचिका फाइल करने की बजाय दूसरे हितधारकों के लिए याचिका फाइल करते हैं और इसके द्वारा अपने स्वार्थ को आगे करते हैं। साथ-साथ ऐेसे आर.टी.आई. भरने वाले कुछ लोग भी हैं जो नियमित रूप से आर.टी.आई. याचिकाएँ भरते रहते हैं और निर्णयकर्ताओं से पैसा निकलवाने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार की आर.टी.आई. गतिविधियों ने प्रशासन के कार्यकलापों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और संभवतः विशुद्ध याचिकाओं को जोखिम में डाल दिया है जिनका लक्ष्य प्राप्त करना है। वास्तविक और अवास्तविक याचिकाओं को अलग करने के लिए आप क्या उपाय सुझाएंगे? अपने सुझावों के गुणों और दोषों का वर्णन कीजिए।

Posted on January 14,2018 at 04:06 PM by Durgesh Narayan Mishra
7Score(s)
0Comment(s)
98View(s)

no imageआप एक स्पेयर पार्ट कंपनी के मैनेजर हैं और आपको एक बड़ी उत्पादक कंपनी ?बी? के प्रवेश से सौदे के लिए बातचीत करनी है। सौदा अत्यधिक प्रतिस्पद्धार्त्मक है तथा आपकी कंपनी के लिए यह सौदा प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। डिनर पर सौदा किया जा रहा है। डिनर के पश्चात् उत्पादक कंपनी ?बी? के मैनेजर ने आपको होटल अपनी गाड़ी से छोड़ने का प्रस्ताव किया। होटल जाते समय कंपनी ?बी? के मैनेजर से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। आप जानते हैं कि मैनेजर तीव्र गति से गाड़ी चला रहा था और वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा था। विधि-प्रवर्तन अधिकारी इस घटना की जाँच करने के लिए आते हैं और आप इस घटना के एकमात्र प्रत्यक्ष साक्षी हैं। सड़क दुर्घटनाओं के कड़े कानूनों को जानते हुए आप इस बात से अवगत हैं कि आपके इस घटना के सच्चे बयान से कंपनी ?बी? के मैनेजर पर अभियोग चलाया जा सकता है जिसके परिणामस्वरूप सौदा होना खतरे में पड़ सकता है और यह सौदा आपकी कंपनी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप किस प्रकार की दुविधाओं का सामना करेंगे? इस परिस्थिति के बारे में आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?

Posted on January 14,2018 at 04:02 PM by Durgesh Narayan Mishra
7Score(s)
0Comment(s)
83View(s)

no imageआप किसी संगठन के मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष हैं। एक दिन कर्मचारियों में से एक का ड्यूटी करते हुए देहांत हो गया। उसका परिवार मुआवजे की मांग कर रहा था किंतु कंपनी ने इस कारण से मुआवजा देने से इंकार कर दिया है क्योंकि कंपनी की जाँच द्वारा ज्ञात हुआ कि कर्मचारी दुर्घटना के समय नशे में था। कंपनी के कर्मचारी मृतक कर्मचारी के परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए हड़ताल पर चले गये। प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने आपसे इस संबंध में सलाह देने को कहा। प्रबंधन मंडल को आप क्या सलाह देंगे? अपनी दी गई सलाहों में से प्रत्येक के गुणों और दोषों की चर्चा कीजिए।

Posted on January 14,2018 at 04:01 PM by Durgesh Narayan Mishra
7Score(s)
0Comment(s)
377View(s)

no imageआप एक ईमानदार और जिम्मेदार सिविल सेवक हैं। आप प्रायः निम्नलिखित को प्रेक्षित करते हैं : (A) एक सामान्य धारणा है कि नैतिक आचरण का पालन करने से स्वयं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और परिवार के लिए भी समस्याएँ पैदा हो सकती है, जबकि अनुचित आचरण जीविका लक्ष्यों तक पहुँचने में सहायक हो सकता है। (B) जब अनुचित साधनों को अपनाने वाले लोगों की संख्या बड़ी होती है, तो नैतिक साधन अपनाने वाले अल्पसंख्यक लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता। (C) नैतिक तरीकों का पालन करना वृहद् विकासात्मक लक्ष्यों के लिए हानिकारक है। (D) चाहे कोई बड़े अनैतिक आचरण में सम्मिलित न हो, लेकिन छोटे-मोटे उपहारों का आदान-प्रदान प्रणाली को अधिक कुशल बनाता है। उपर्युक्त कथनों की उनके गुणों और दोषों सहित जाँच कीजिए।

Posted on January 14,2018 at 03:57 PM by Durgesh Narayan Mishra
0Score(s)
0Comment(s)
130View(s)