जीएसएलवी मार्क-3 के विषय में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? जीएसएलवी मार्क-3 का क्या महत्व है? साथ ही बताइए कि जीएसएलवी मार्क-3 के सफल प्रक्षेपण से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को किस प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे?
वैश्विक भूख सूचकांक से स्पष्ट होता है कि भारत में भूख की स्थिति काफी गंभीर स्वरूप धारण कर चुकी है। क्या इस स्थिति में सुधार के लिए जीन संविद्धर्त फसलों को अपनाया जाना उचित होगा? जीन संविद्धर्त फसलों के पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही गोवंश को महत्व प्रदान किया जाता रहा है। इस महत्व को देखते हुए क्या गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा प्रदान कर दिया जाना चाहिए? गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिये जाने के पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्कों को प्रस्तुत कीजिए तथा बताइए कि इस संबंध में आपका क्या मत है?
बालफोर घोषणा के विषय में आप क्या जानते हैं, स्पष्ट कीजिए? वे कौन-से कारण थे जिनके चलते ब्रिटेन को यहूदीवाद का समर्थन करना पड़ा? साथ ही बताइए कि इस संबंध में ब्रिटेन के द्वारा अपनाये गये रूख से किस प्रकार की समस्यायें सामने आयी है?
ई-अपशिष्ट? के प्रबंधन के संबंध में ?ई-अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, 2016? का उल्लेख कीजिए तथा बताइए कि इसमें कौन-से प्रमुख प्रावधान किये गये हैं? साथ ही बताइए कि ?ई-अपशिष्ट? मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
?बहुसंस्कृतिवाद? एवं ?एकलसंस्कृतिवाद? के बीच प्रमुख अंतर को स्पष्ट कीजिए। संस्कृति के संबंध में भारतीय अवधारणा पश्चिमी देशों की अवधारणा से किस प्रकार अलग है? संस्कृति के संदर्भ में पश्चिमी देशों के द्वारा अपनायी गयी नीति से विश्व किस प्रकार प्रभावित हो रहा है?
मैंग्रोव वनों के संबंध में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? मैंग्रोव वन आर्थिक रूप से किस प्रकार महत्वपूर्ण हैं? साथ ही बताइए कि मैंग्रोव वन जैव-विविधता के केन्द्र क्यों माने जाते हैं?
सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित शब्दावलियों की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए- (a) पारदर्शिता (b) जवाबदेही (c) निष्पक्षता (d) दृढ़ विश्वास का साहस (e) सेवा भाव।
निम्नलिखित शब्दावलियों के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए- (a) विधि और नैतिकता (b) नैतिक प्रबंधन एवं नैतिकता का प्रबंधन (c) भेदभाव एवं अधिमानी बर्ताव (d) वैयक्तिक नैतिकता एवं संव्यावसायिक नैतिकता
मूल्यों के विकास एवं सक्षम तथा मजबूत नागरिकों के निर्माण में परिवार, समाज एवं विद्यालय के द्वारा निभायी जाने वाली भूमिका का सविस्तार उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि सक्षम तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में नागरिकों की क्या भूमिका होती है?