निम्नलिखित शब्दावलियों के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए- (a) विधि और नैतिकता (b) नैतिक प्रबंधन एवं नैतिकता का प्रबंधन (c) भेदभाव एवं अधिमानी बर्ताव (d) वैयक्तिक नैतिकता एवं संव्यावसायिक नैतिकता
मूल्यों के विकास एवं सक्षम तथा मजबूत नागरिकों के निर्माण में परिवार, समाज एवं विद्यालय के द्वारा निभायी जाने वाली भूमिका का सविस्तार उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि सक्षम तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में नागरिकों की क्या भूमिका होती है?
?कॉरपोरेट सोशल रिस्पाँसिबिलिटी? से आप क्या क्या समझते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? ?कॉरपोरेट सोशल रिस्पाँसिबिलिटी? सिर्फ समाज के लिए ही लाभकारी नहीं है बल्कि इसका लाभदायक प्रतिफल स्वयं कंपनियों को भी प्राप्त होता है, इस कथन की पुष्टि कीजिए।
राष्ट्र के विकास के लिए आर्थिक मूल्यों को महत्वपूर्ण माना जाता है, स्पष्ट कीजिए। किंतु राष्ट्र के समावेशी विकास के लिए आर्थिक मूल्यों की तुलना में सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता प्रदान किया जाना जरूरी है। क्या आप उपर्युक्त कथन से सहमत हैं, तर्कों के साथ स्पष्ट कीजिए?
एक सफल नौकरशाह के लिए यह ही जरूरी नहीं होता कि वह कानूनी प्रावधानों के अनुसार, कार्य करके उन्हें लागू करवाये बल्कि कानून के क्रियान्वयन के समय उसके भीतर सुस्पष्ट संवेदनशीलता एवं करूणा का होना भी आवश्यक है। क्या आप उपर्युक्त कथन से सहमत है?
पनामा पेपर्स मामला क्या है, स्पष्ट कीजिए? पनामा पेपर्स मामले में हाल ही में सरकार के द्वारा दोषी लोगों एवं फर्मों के विरूद्ध कौन-से कदम उठाने के निर्णय लिये गये हैं? साथ ही बताइए कि काले धन पर सूचना के स्वतः आदान-प्रदान के लिए भारत एवं स्विटजरलैण्ड के मध्य हाल ही में किस प्रकार की सहमति बनी है?
हाल ही में द हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय काफी चर्चा में रहा है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के विषय में जानकारी प्रस्तुत कीजिए तथा बताइए कि इसमें न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया क्या है? अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में भारत एवं ब्रिटेन के मध्य किस प्रकार का विवाद सामने आया है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए?
हाल ही में आसियान शिखर सम्मेलन के साथ आयोजित किये गये भारत-आसियान शिखर सम्मेलन का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि आसियान एवं पूर्वी एशियाई क्षेत्र भारत के लिए सामरिक एवं आर्थिक रूप से क्यों महत्वपूर्ण है?
भारतीय नौसेना के ?रेडी वॉरशिप? मिशन के संबंध में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? इस ?रेडी वॉरशिप? मिशन के प्रमुख उद्देश्य क्या है? साथ ही बताइए कि भारतीय नौसेना में हाल ही में शामिल किये गये ?आईएनएस किलटान? से इंडियन नेवी (Indian Navy) को किस प्रकार मजबूती प्राप्त होगी?
पाइका विद्रोह के बारे में आप क्या जानते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? हाल ही में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री के द्वारा किन आधारों पर पाइका विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का दर्जा दिए जाने की बात कही गयी है? साथ ही बताइए कि पाइका विद्रोह को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम घोषित किये जाने के संबंध में क्या विवाद है?