जल क्रांति अभियान के विषय में आप क्या जानते हैं, स्पष्ट कीजिए? जल क्रांति अभियान के प्रमुख उद्देश्य क्या है? साथ ही बताइए कि जल क्रांति अभियान के अंतर्गत कौन-सी प्रमुख गतिविधियाँ संचालित की जा रही है?
भारत में सड़क दुर्घटना के संबंध में हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रलय के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट का सविस्तार उल्लेख कीजिए। देश में सड़क दुर्घटनाओं के लिए उत्तर:दायी प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कौन-से उपाय किये जाने जरूरी है?
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के पीछे प्रमुख आधार क्या है? पटाखे मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करते हैं, सविस्तार उल्लेख कीजिए।
नासा के ?कैसिनी? अंतरिक्ष यान मिशन के बारे में आप क्या जानते हैं, विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए। ?कैसिनी? मिशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालिए। साथ ही बताइए कि शनि ग्रह के अतिरिक्त अन्य ग्रहों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में ?कैसिनी? किस प्रकार से महत्वपूर्ण है?
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस? रिपोर्ट 2018 में भारत की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, स्पष्ट कीजिए। ?ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट? किन मानकों के आधार पर तैयार की जाती है? साथ ही बताइए कि रैंकिंग में सुधार आने से भारत को किस प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे?
भारत एवं यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए दोनों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार निवेश समझौते पर सहमति बनना अनिवार्य है, स्पष्ट कीजिए। भारत एवं यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक विवाद के प्रमुख बिन्दु क्या हैं? साथ ही बताइए कि दोनों किस प्रकार मिलकर आगे बढ़ सकते हैं और संबंधों को नवीन आयाम प्रदान कर सकते हैं?
नज इकोनॉमिक्स? (Nudge Economics) से आपका क्या तात्पर्य है, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? साथ ही नज इकोनॉमिक्स के जन्मदाता ?रिचर्ड थेलर? की व्यवहारिक अर्थशास्त्रा की अवधारणा को भी स्पष्ट कीजिए। ?नज इकोनॉमिक्स? के संबंध में नीति आयोग के द्वारा उठाये गये कदम का भी उल्लेख कीजिए।
प्रश्न: हाल ही में अमेरिका के नागरिकता और आव्रजन सेवा विभाग ने एच-1 ?बी? वीजा के संबंध में 13 वर्ष पुरानी नीति को बदल दिया है, स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि शरणार्थियों की जाँच प्रक्रिया के संबंध में अमेरिका ने कौन-सा कदम उठाया है?