हाथी गुंफा अभिलेख, गिरनार(जूनागढ़) अभिलेख,एहोल अभिलेख, एरण अभिलेख के बारे में संक्षिप्त तथा अति महत्वपूर्ण जानकारी
आप एक पंचायत के सरंपच है। आपके क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक प्राइमरी स्कूल है। स्कूल में उपस्थित होने वाले बच्चों को दिवस-मध्य भोजन (मिड-डे मील) दिया जाता है। हेडमास्टर ने अब भोजन तैयार करने के लिए नया रसोइया नियुक्त कर दिया है। परंतु जब यह पता चला कि रसोइया दलित समुदाय का है, उच्च जातियों के बच्चों में से लगभग आधें को उनके माँ-बाप भोजन की इजाज़त नहीं देते हैं। फलस्वरूप स्कूल में बच्चों की उपस्थिति तेज़ी से घट गई। इसके परिणामस्वरूप दिवस-मध्य भोजन की योजना को समाप्त करने और उसके बाद अध्यापन स्टॉफ को हटाने और बाद में स्कूल को बंद कर देने की संभावना पैदा हो गई। (a) इस संघर्ष पर काबू पाने और सही एवं सुखद वातावरण बनाने की कुछ साध्य रणनीतियों पर चर्चा कीजिए। (b) ऐसे परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए सकारात्मक सामाजिक सुखद वातावरण बनाने हेतु विभिन्न सामाजिक खंडों और अभिकरणों के क्या कर्तव्य होने चाहिए?
एक निजी कंपनी अपनी दक्षता, पारदर्शिता और कर्मचारी कल्याण के लिए विख्यात हैं। यद्यपि कंपनी का मालिक एक निजी व्यक्ति है, तथापि उसका एक सहकारिता वाला आचरण है जहाँ कर्मचारी स्वामित्व की भावना रखते हैं। कंपनी में लगभग 700 कार्मिक नियुक्त हैं और उन्होंने स्वेच्छापूर्वक संघ न बनाने का निर्णय लिया है। अचानक एक दिन सुबह एक राजनीतिक पार्टी के 40 आदमी ज़बरदस्ती फैक्ट्री में नौकरी माँगने लगे। उन्होंने प्रबंधन और कर्मचारियों को धमकियाँ और गालियाँ भी दीं। कर्मचारियों का मनोबल गिरा। यह स्पष्ट था कि जो लोग ज़बरदस्ती घुस आए थे, वे कंपनी के वेतन-पत्रक में होना चाहते थे और साथ ही पार्टी के स्वयंसेवक/सदस्य भी बने रहना चाहते थे। कंपनी ईमानदारी के उच्च मानकों को बनाए रखती है और सिविल प्रशासन, जिसमें कानून प्रवर्तन अभिकरण भी शामिल है, का कोई अनुग्रह नहीं करती। इस प्रकार के प्रसंग सार्वजनिक क्षेत्रक में भी घटते हैं। (a) मान लीजिए कि आप कंपनी के मुख्य कार्यकारी अध्किारी (सी०ई०ओ०) है। आप उपद्रवी भीड़ के गेट के अंदर जबरन घुस आने और कंपनी परिसर के भीतर ध्रना देने की तारीख को प्रचंड स्थिति के निष्प्रभावन के लिए क्या करेंगे? (a) इस मामले में चर्चित मुद्दे का दीर्घकालीन समाधन क्या हो सकता है? (b) प्रत्येक समाधान/कार्रवाई का, जिसको आप सुझाएँगे, आप पर (सी०ई०ओ० के तौर पर), कर्मचारियों पर और कर्मचारियों के निष्पादन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अपने द्वारा सुझाई गई कार्रवाइयों में से प्रत्येक के परिणामों का विश्लेषण कीजिए।
हाल में आपको एक ज़िले के ज़िला विकास अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। उसके बाद जल्दी ही आपने पाया कि आपके ज़िले के ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को स्कूल भेजने के मुद्दे पर काफी तनाव है। गाँव के बड़े महसूस करते हैं कि अनेक समस्याएँ पैदा हो गई हैं क्योंकि लड़कियों को पढ़ाया जा रहा है और वे घर के सुरक्षित वातावरण के बाहर कदम रख रही हैं। उनका विचार यह है कि लड़कियों की न्यूनतम शिक्षा के साथ जल्दी से शादी कर दी जानी चाहिए। शिक्षा के बाद लड़कियाँ नौकरी के लिए भी स्पर्द्धा कर रही हैं, जो पंरपरा से लड़कों का अनन्य क्षेत्र रहा है, और पुरुषों में बेरोज़गारी में वृद्धिकर रही हैं। युवा पीढ़ी महसूस करती है कि वर्तमान युग में, लड़कियों को शिक्षा और रोज़गार तथा जीवन-निर्वाह के अन्य साधनों के समान अवसर प्राप्त होने चाहिए। समस्त इलाका वयोवृद्धों और युवाओं के बीच तथा उससे आगे दोनों पीढ़ियों में स्त्री-पुरुषों के बीच विभाजित है। आपको पता चलता है कि पंचायत या अन्य स्थानीय निकायों में या व्यस्त चौराहों पर भी, इस मुद्दे पर गरमागरम वाद-विवाद हो रहा है। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि एक अप्रिय घटना हुई है। कुछ लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई जब वे स्कूलों के रास्ते में थीं। इस घटना के फलस्वरूप कई सामाजिक समूहों के बीच झगड़े हुए और कानून तथा व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। गरमागरम वाद-विवाद के बाद बड़े-बूढ़ों ने लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति न देने और जो परिवार उनके हुक्म का पालन नहीं करते हैं, ऐसे सभी परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का संयुक्त निर्णय ले लिया। (a) लड़कियों की शिक्षा में व्यवाधन डाले बिना, लड़कियों की सुरक्षा को स
कल्पना कीजिए कि आप एक सामाजिक सेवा योजना की क्रियान्विती के कार्य प्रभारी हैं, जिससे बूढ़ी एवं निराश्रय महिलाओं की सहायता प्रदान करनी है। एक बूढ़ी एवं अशिक्षित महिला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास आती है। यद्यपि, उसके पास पात्रता के मानदंडों को पूरा करने वाले काग़जात दिखाने के लिए नहीं हैं। परन्तु उससे मिलने एवं उसे सुनने से आप यह महसूस करते हैं कि उसे सहायता की निश्चित रूप से आवश्यकता है। आपकी जाँच में यह भी आया है कि वास्तव में वह दयनीय दशा में निराश्रित जीवन व्यतीत कर रही है। आप इस धर्मसंकट में है कि क्या किया जाए। उसे बिना आवश्यक काग़जात के योजना में सम्मिलित किया जाना, नियमों का स्पष्ट उल्लंघन होगा। उसे सहायता के लिए मना करना भी निर्दयता एवं अमानवीय होगा। (a) क्या आप इस धर्मसंकट के समाधन के लिए कोई तार्किक तरीका सोच सकते हैं? (b) इसके लिए अपने कारण बतलाइए।
खनन, बाँध एवं अन्य बड़े पैमाने की परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि अधिकांशतः आदिवासियों, पहाड़ी निवासियों एवं ग्रामीण समुदायों से अर्जित की जाती है। विस्थापित व्यक्तियों को कानूनी प्रावधनों के अनुरूप मौद्रिक मुआवज़ा दिया जाता है। फिर भी, भुगतान प्रायः धीमी गति से होता है। किसी भी हालत में विस्थापित परिवार लम्बे समय तक जीवनयापन नहीं कर पाते। इन लोगों के पास बाज़ार की आवश्यकतानुसार किसी दूसरे धंधे में लगने का कौशल भी नहीं होता है। वे आखिरकार कम मज़दूरी वाले आवर्जिक (प्रवासी) श्रमिक बन जाते हैं। इसके अलावा, उनके सामुदायिक जीवन के परम्परागत तरीके अधिकांशतः समाप्त हो जाते हैं। अतः विकास के लाभ उद्योगों, उद्योगपतियों एवं नगरीय समुदायों को चले जाते हैं, जबकि विकास की लागत इन ग़रीब असहाय लोगों पर डाल दी जाती है। लागतों एवं लाभों का यह अनुचित वितरण अनैतिक है। यदि आपको ऐसे विस्थापित व्यक्तियों के लिए अच्छे मुआवज़े एवं पुनःवास की नीति का मसौदा बनाने का कार्य दिया जाता है, तो आप इस समस्या के सम्बन्ध में क्या दृष्टिकोण रखेंगे एवं आपके द्वारा सुझाई गई नीति के मुख्य तत्त्व कौन-कौन से होंगे?
इंजीनियरी की एक नई स्नातक ;ग्रेजुएटद्ध को एक प्रतिष्ठावान रासायनिक उद्योग में नौकरी मिली है। वह कार्य को पसन्द करती है तथा वेतन भी अच्छा है। पिफर भी, वुफछ महीनों के पश्चात् इत्तप़फाव़फ से उसने पाया कि उच्च विषात्तफ अपशेष को गोपनीय तरीके से नज़दीकी नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। यह अनुप्रवाह में रहने वाले ग्रामीणों, जो पानी की आवश्यकता के लिए नदी पर निर्भर हैं के स्वास्थ्य की समस्याओं का कारण बनता जा रहा है। वह विचलित है और वह अपनी चिन्ता सहकर्मियों को प्रकट करती है, जो लम्बे समय से कम्पनी के साथ रहे हैं। वे उसे चुप रहने की सलाह देते हैं क्योंकि जो भी इस विषय का उल्लेख करता है, उसको नौकरी से निकाल दिया जाता है । वह अपनी नौकरी खोने का ख़तरा नहीं ले सकती, क्योंकि वह अपने परिवार की एकमात्र जीविका चलाने वाली है तथा उसे अपने बीमार माता-पिता एवं भाई-बहनों का भरण-पोषण करना होता है। प्रथमतः वह सोचती है यदि उसके वरिष्ठ चुप हैं, तो वह ही क्यों अपनी गर्दन बाहर निकाले। परन्तु उसका अन्तःकरण नदी को एवं नदी पर निर्भर रहने वाले लोगों को बचाने के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है। अन्तःकरण से वह महसूस करती है कि उसके मित्रों द्वारा चुप रहने का दिया गया परामर्श उचित नहीं है, यद्यपि वह उसके कारण नहीं बता सकती है। वह सोचती है कि आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं तथा वह आपका परामर्श पूँछती है। (a) चुप रहना उसके लिए नैतिक रूप से सही नहीं है यह दर्शाने के लिए आप क्या तर्क प्रस्तुत कर सकते हैं? (b) आप उसे कौन-सा रास्ता अपनाने की सलाह देंगे और क्यों देंगे ?
हाल ही में आपकी नियुक्ति एक जिले के जिलाधिकारी के रूप में हुई है। आपके जिले की जनसांख्यिकीय स्थिति काफी विविधतापूर्ण है। जिले में विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लोग निवास करते हैं। आपके जिले में आमतौर पर शांति रहती है किन्तु धर्मिक मामलों को लेकर जिला काफी संवेदनशील है। समाज विरोधी तत्वों के कारण दंगे की स्थिति भी एक-दो बार उत्पन्न की जा चुकी है। इस कारण से धर्मिक मुद्दे से संबंधित मामले पर काफी सावधनी बरतने की आवश्यकता है। आपके जिले के विद्यार्थियों का एक समूह आपसे शिकायत करता है कि मंदिर, मस्जिद एवं गुरूद्वारे आदि में लाउड-स्पीकर का उपयोग किया जाता है जिससे उनकी पढ़ाई में व्यवधन आता है। विद्यार्थियों का यह समूह आपसे हस्तक्षेप की अपील करता है तथा अपनी सहायता का आश्वासन चाहता है। (क) इस मामलें में निहित विभिन्न वर्गों के हितों का उल्लेख कीजिए। (ख) आप इस समस्या के समाधान के लिए कौन-सा कदम उठायेंगे? आपके द्वारा उठाये गये कदम के पक्ष में समुचित तर्क प्रस्तुत कीजिए।
आपके द्वारा हाल ही में एक सोशल मीडिया कंपनी की स्थापना की गयी है जो काफी अधिक लोकप्रिय हो रही है। इसकी लोकप्रियता के कारण नये यूजर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ज्ञातव्य है कि जितने अधिक यूजर होंगे, आपकी कंपनी को उतने ही अधिक विज्ञापन प्राप्त होंगे। विज्ञापन, कंपनी की आय के प्रमुख स्त्रोत है। किन्तु दूसरी ओर आपकी सोशल मीडिया बेवसाइट के द्वारा महिलाओं को परेशान करने की कुछ घटनायें भी सामने आ रही है। जैसे ही महिलाओं को परेशान करने संबंधी कोई घटना आपकी कंपनी के समक्ष आती है आपकी कंपनी के कर्मचारी परेशान करने वालों के खाते को निष्क्रिय कर देते हैं। किन्तु खाते के निष्क्रिय होने से ऐसे लोगों पर अधिक प्रभाव नही पड़ता क्योंकि वे नया खाता खोल लेते हैं। ज्ञातव्य है कि आपकी कंपनी ने यूजर बेस बढ़ाने के लिए नये खाते खोलने की प्रक्रिया को काफी आसान बना रखा है। (क) ऐसी स्थिति में आपके सामने कौन-से विकल्प उपलब्ध् हैं? प्रत्येक विकल्प के पक्ष एवं विपक्ष का आकलन कीजिए। (ख) आपके द्वारा कौन-सा विकल्प चुना जायेगा? तथा बताइए कि आप किस कारण से इस विकल्प का चयन करेंगे?
सोशल मीडिया के संबंध में बोट्स से आपका क्या तात्पर्य हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? लोगों की आम राय बनाने में बोट्स किस प्रकार की भूमिका अदा करते है? साथ ही बताइए कि बोट्स को नियंत्रित करना क्यों आवश्यक है?