जैव उर्वरक क्या है, प्रमुख जैव उर्वरकों का उल्लेख कीजिए? कृषि में जैव उर्वरकों के प्रयोग से होने वाले प्रमुख लाभों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि जैव उर्वरकों के सम्बंध में कौन सी प्रमुख सावधनियाँ बरतने की आवश्यकता होती है?
शेल कम्पनियों के विषय में आप क्या जानते हैं, प्रकाश डालिए? शेल कम्पनियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार के द्वारा उठाये गये कदमों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि शेल कम्पनियों को देश विरोधी एवं अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक क्यों माना जाता है?
वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि दुग्ध में दो प्रकार के बीटा केसीन ए-1 तथा ए-2 पाये जाते हैं। ए-1 तथा ए-2 दुग्ध के बीच प्रमुख अंतर क्या है, स्पष्ट कीजिए? साथ ही बताइए कि ए-1 तथा ए-2 दुग्ध के बीच विवाद क्यों गंभीर स्वरूप धरण करता जा रहा है?
फलोत्पादन के मामले में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है किंतु जलवायु परिवर्तन की समस्या फलोत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है, विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि फलोत्पादन के मामले में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने हेतु कौन सी रणनीतियाँ अपनायी जानी चाहिए?
भारत सरकार की भारतमाला परियोजना के विषय में आप क्या समझते हैं? हाल ही में भारतमाला परियोजना के सम्बंध में भारत सरकार के द्वारा की गयी घोषणा का उल्लेख कीजिए। भारतमाला परियोजना देश की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने में किस प्रकार की भूमिका अदा करेगी?
नदियों को भारत की जीवन-रेखा का दर्जा दिया जाता है किन्तु इन नदियों के कारण देश को प्रतिवर्ष बाढ़ की आपदा का भी सामना करना पड़ता है, स्पष्ट कीजिए। क्या बाढ़ की आपदा को ?प्राकृतिक आपदा? का दर्जा देना उचित होगा, आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए? बाढ़ की समस्या के निदान के लिए आप कौन-कौन से उपाय प्रस्तुत करेंगे?
भारत के प्रमुख सूचना-प्रौद्योगिकी केन्द्रों का उल्लेख कीजिए। इन सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्रों ने देश के आर्थिक विकास में किस प्रकार की भूमिका अदा की है? साथ ही बताइए कि सूचना-प्रौद्योगिकी केन्द्र से संबंधित कौन-सी प्रमुख चुनौतियाँ हैं, जिनका समाधन आवश्यक है?
परम्परागत कृषि विकास योजना की शुरूआत वर्ष 2015 में की गयी। इस योजना का उद्देश्य जैविक कृषि के क्षेत्र को बढ़ाना है। ज्ञातव्य है कि जैविक उत्पादों की कीमत अधिक होती है। इस प्रकार यह किसानों के लिए अधिक आय का स्त्रोत बनती है। वाणिज्यिक स्तर पर जैविक कृषि को अपनाने के लिए क्लस्टर (Cluster) निर्माण हेतु किसानों को इस योजना के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है।