हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा देश में पहली बार केन्द्रीय विद्यालयों को रैंकिंग प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। केन्द्रीय विद्यालयों की रैंकिंग निर्धारित करने के लिए किन-किन मानकों का प्रयोग किया जाएगा? साथ ही बताइए कि इससे केन्द्रीय विद्यालयों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
प्रेस को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ माना जाता है तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्राता को भारत में मौलिक अधिकार का दर्जा प्राप्त है। क्या कारण है कि अभिव्यक्ति एवं प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में भारत की स्थिति काफी कमजोर बनी हुई है? भारत में अभिव्यक्ति एवं प्रेस की स्वतंत्राता में सुधार के लिए कौन-कौन से प्रमुख उपाय किए जाने आवश्यक है?
चीन एवं भारत के मध्य ?डोकलाम? विवाद का शांतिपूर्ण ढंग से समाधन होना भारत के लिए महत्वपूर्ण है। क्या कारण था कि चीन के द्वारा इस विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया गया? यदि चीन ?डोकलाम? क्षेत्रा में अपने उद्देश्य में सफल हो जाता तो उससे भारत के लिए भविष्य में किस प्रकार की चुनौतियाँ उत्पन्न होती?
जापान में निवर्तमान प्रधानमंत्री शिंजो अबे को आम चुनाव में भारी विजय प्राप्त हुई है। इस जीत के पश्चात जापानी प्रधानमंत्री के द्वारा कौन-कौन सी प्राथमिकतायें तय की गयी हैं? शिंजो अबे की विजय से भारत-जापान सम्बंधें पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
संसदीय समितियों के विषय में आप क्या जानते हैं, स्पष्ट कीजिए? संसदीय समितियों में प्रमुख ?लोक लेखा समिति? के विषय में जानकारी प्रस्तुत कीजिए। साथ ही बताइए कि सार्वजनिक धन के दुरूपयोग को रोकने एवं सरकार पर इस संबंध में नियंत्रण स्थापित करने में ?लोक लेखा समिति? की क्या भूमिका है?
हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के उस निर्णय को वैधानिक ठहराया गया है जिसमें सरकार ने उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य बना दिया था। क्या आप इस निर्णय से सहमत हैं, उपयुक्त तर्कों के साथ अपने मत की पुष्टि कीजिए?
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया में कौन सा प्रमुख बदलाव लाया गया है, विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए? इस कदम से न्यायपालिका की छवि को सुधारने में किस प्रकार से मदद मिलेगी?
वर्ष 2017 का शांति का नोबेल पुरस्कार ?इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वेपंस? (ICAN) नामक संगठन को प्रदान किया गया है। ?आईसीएएन? (ICAN) को नोबेल पुरस्कार दिया जाना क्यों महत्वपूर्ण है? इस संगठन के प्रयासों से पारित ?ट्रीटी ऑन द प्रोहिबिशन ऑफ न्यूक्लियर वेपंस? (TPNW) का क्या महत्व है?
हाल ही मे भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित कराने पर सहमति व्यक्त की गयी है। लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव एक-साथ आयोजित कराने के प्रमुख लाभ बताइए। साथ ही बताइए कि एक साथ चुनावों के आयोजन से कौन सी प्रमुख चनौतियाँ सामने आ सकती हैं?
क्या राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाये बिना काले धन एवं भ्रष्टाचार में नियंत्रण स्थापित करना संभव है? चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार के द्वारा लाये गये इलेक्टोरल बाँड किस सीमा तक प्रभावी हैं? साथ ही बताइए कि चुनावी चंदे मे पारदर्शिता के लिए आप कौन से सुझाव प्रस्तुत करेंगे?