हाल ही मे भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित कराने पर सहमति व्यक्त की गयी है। लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव एक-साथ आयोजित कराने के प्रमुख लाभ बताइए। साथ ही बताइए कि एक साथ चुनावों के आयोजन से कौन सी प्रमुख चनौतियाँ सामने आ सकती हैं?
क्या राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाये बिना काले धन एवं भ्रष्टाचार में नियंत्रण स्थापित करना संभव है? चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार के द्वारा लाये गये इलेक्टोरल बाँड किस सीमा तक प्रभावी हैं? साथ ही बताइए कि चुनावी चंदे मे पारदर्शिता के लिए आप कौन से सुझाव प्रस्तुत करेंगे?
हाल ही में केन्द्र सरकार के द्वारा देश के प्रत्येक घर में बिजली पहुँचाने के लिए ?सौभाग्य? योजना की शुरूआत की गयी है। ?सौभाग्य? योजना के प्रमुख उद्देश्यों एवं क्रियाविधि को स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि ?सौभाग्य? योजना के मार्ग में कौन सी प्रमुख चुनौतियाँ विद्यमान हैं?
भारत में स्वास्थ्य प्रणाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना कर रही है। इन समस्याओं का सविस्तार उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए कौन से उपाय किये जाने चाहिए ताकि देश की स्वास्थ्य प्रणाली को दुरस्त किया जा सके?
इच्छामृत्यु एक बार पुनः चर्चा के केन्द्र में है। इच्छामृत्यु के सम्बंध् में ?लिविंग विल? से क्या तात्पर्य है? ?लिविंग विल? के संम्बध् में केन्द्र सरकार का क्या मत है? साथ ही बताइए कि ?लिविंग विल? के सम्बंध् में सर्वोच्च न्यायालय का प्रारम्भिक रूख क्या है?
भारत में बाल विवाह की स्थिति का सविस्तार उल्लेख कीजिए। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 375 के अपवाद (2) को नये एंग से परिभाषित किया गया है। यह कदम बाल विवाह को नियंत्रित करने में कहाँ तक सहायक होगा? इससे महिलाओं एवं बच्चों की स्थिति में क्या सुधर होगा?
नवीन भारत के निर्माण में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित किया जाना क्यों आवश्यक है? वैश्विक शोध् रिपोर्टों के निष्कर्षों के आधार पर बताइए कि यदि भारत के कार्यबल में महिलाओं को पुरुषों के बराबर भागीदारी प्रदान कर दी जाये तो अर्थव्यवस्था किस प्रकार से लाभान्वित होगी?
वैज्ञानिकों के द्वारा किये गये हालिया शोध् से पता चला है कि ग्रीनलैण्ड की बर्फ पिघल रही है तथा समुद्र का खारापन घट रहा है। इस प्रक्रिया के परिणाम क्या होंगे? साथ ही अंटार्कटिका में बर्फ के टूटने की घटना का उल्लेख कीजिए एवं उसके प्रभाव क्या होंगे, स्पष्ट कीजिए?
हाल के समय में अमेरिकी स्पेस एजेन्सी ?नासा? (NASA) का ?जूनो मिशन? काफी चर्चा में रहा है। नासा के इस ?जूनो मिशन? के बारे में आप क्या जानते हैं? साथ ही बताइए कि पृथ्वी एवं अन्य ग्रहों की उत्पत्ति को समझने में यह किस प्रकार सहायक हो सकता है?
भारतीय समाज में ट्रांसजेण्डर समुदाय को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं की पहचान कीजिए। ट्रांसजेण्डर पर्सन (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2016 ट्रांसजेण्डर समुदाय की उपर्युक्त समस्याओं के निराकरण के लिए क्या प्रावधन करता है?