Recent Posts

no image15 नवम्बर, 2017 को चीन के द्वारा लॉन्ग मार्च-4C नामक रॉकेट के द्वारा मौसम संबंधी नवीन उपग्रह फेंगुएन-3 का सफल प्रक्षेपण किया गया। यह उपग्रह मौसम संबंधी सभी प्रकार की जानकारियाँ उपलब्ध कराने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उपग्रह थ्री डाइमेंशनल (Three Dimensional) एवं सुदूर संवेदी तस्वीरें उपलब्ध करा सकता है। ? फेंगुएन-3D उपग्रह एवं लॉन्ग मार्च-4C नामक रॉकेट का निर्माण शंघाई एकेडमी ऑफ स्पेसफ्रलाइट टेक्नोलॉजी के द्वारा किया गया है। यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 254वां मिशन है। ? फेंगुएन-3D उपग्रह वर्ष 2013 में प्रक्षेपित किये गये फेंगुएन-3C उपग्रह के साथ एक नेटवर्क का निर्माण करेगा जिससे मौसम संबंधी सटीक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। ? सबसे बढ़कर यह उपग्रह आपदा प्रबंधन के संबंध में भी लाभकारी होगा जिससे चीन को आपदा राहत के कार्य में मदद मिलेगी।

Posted on January 30,2018 at 11:07 AM by Durgesh Narayan Mishra
0Score(s)
0Comment(s)
52View(s)