मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को कम लागत की परियोजना क्यों माना जा रहा है जबकि इसमें एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जानी हैं? क्या बुलेट ट्रेन संचालित करने में जापान की मदद लेकर भारत उस पर आश्रित हो गया हैं? बुलेट ट्रेन किस प्रकार रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी?
ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं, सविस्तार स्पष्ट कीजिए? सशक्त आर्थिक प्रगति के लिए ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था क्यों महत्वपूर्ण हैं? अर्थव्यवस्था के प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र में ज्ञान के मजबूत आधार की जरूरत क्यों हैं?
हाल ही में भारत में सम्पन्न 14वें भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन का सविस्तार उल्लेख कीजिए साथ ही बताइए कि इस दौरान दोनों के बीच किन अहम मुद्दों पर सहमति बनी? यूरोपीय संघ वर्तमान में किन प्रमुख समस्याओं का सामना कर रहा है? इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति क्यों नहीं बन सकी?
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए उस निर्णय का सविस्तार उल्लेख कीजिए जिसमें नाबालिग पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने को दुष्कर्म घोषित किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय के पक्ष में कौन से प्रमुख तर्क प्रस्तुत किए हैं? इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा सरकार को क्या निर्देश दिया गया है?
मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सुपरबग्स की एक सूची हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी की गई है। सुपरबग्स के विषय में आप क्या जानते हैं, सविस्तार बताइए? साथ ही बताइए कि सुपरबग्स के सम्बंध में वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर पर कौन से कदम उठाये गए हैं?
हाल ही में जारी किए गए ?ग्लोबल हंगर इंडेक्स? का सविस्तार उल्लेख कीजिए। ग्लोबल हंगर इंडेक्स की क्रियाविधि को स्पष्ट कीजिए। साथ ही बताइए कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की क्या स्थिति है?
उच्च शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाने के उद्देश्य से हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा की गई घोषणा का सविस्तार उल्लेख कीजिए। देश में उच्च शिक्षा को विश्व स्तरीय बनाना क्यों आवश्यक है? उच्च शिक्षा में सुधर के सम्बंध में यह घोषणा किस सीमा तक प्रभावी होगी?
रोहिंग्या अवैध अप्रवासियों के सम्बंध में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया रूख का उल्लेख कीजिए। रोहिंग्या अवैध अप्रवासी देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से किस प्रकार हानिकारक साबित हो सकते हैं? इस सम्बंध में केन्द्र सरकार का मत सर्वोच्च न्यायालय से किस प्रकार अलग है?
हाल ही में जारी की गई राष्ट्रीय पोषण रणनीति पर प्रकाश डालिए। राष्ट्रीय पोषण रणनीति के अन्तर्गत कौन से प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं? साथ ही बताइए कि किस प्रकार वर्ष 2030 तक कुपोषण मुक्त भारत का स्वप्न साकार किया जायेगा?