Recent Posts

no imageआपने सिविल सेवा की गौरवपूर्ण परीक्षा को उच्च रैंक के साथ पास किया है और आपको एक पिछड़े जिले में जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। आपके जिले में अक्सर ऐसी घटनायें सामने आती रहती हैं जो महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित है। यौन उत्पीड़न, बलात्कार एवं असंयत टिप्पणी आम घटनायें बन गयी है। एक दिन समाज सेवी महिलाओं का एक दल आपसे मुलाकात करता है और आपसे इन घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करने की बात कहता है। आप एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी है अतः आप स्वयं इस समस्या की तह तक जाकर कारण तलाश करने का प्रयाश करते हैं। आप अपनी जांच में पाते हैं कि आपके जिले का लिंगानुपात देश के अन्य जिलों की तुलना में काफी कम है। महिला साक्षरता भी काफी निम्न दशा में है। सबसे बढ़कर समाज में पुरूषों का वर्चस्व है और महिलाओं को परतंत्रता की स्थिति में रखा जाता है। दूसरी ओर आप यह भी पाते हैं कि महिलाओं के विरुद्ध जो अत्याचार किये जा रहे हैं उन्हें राजनीतिक दलों से संबंधित कार्यकर्ता एवं समाज के उच्च एवं धनी वर्ग से संबंधित लोग अंजाम दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में आप इस समस्या का निदान किस प्रकार से करेंगे।

Posted on April 10,2018 at 11:31 PM by Durgesh Narayan Mishra
7Score(s)
0Comment(s)
79View(s)

no imageआपके एक मित्र आपके ही साथ आयकर विभाग में उपायुक्त पद पर तैनात हैं। आपके मित्र सरकारी ड्यूटी के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग लेते हैं। दरअसल आपके मित्र का विवाह एक प्रभावशाली नेता की पुत्री के साथ हुआ है। आपके मित्र को जब उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाने की सलाह दी तो उन्होंने अपनी राजनीतिक पहुंच का प्रयोग कर अपने उच्च अधिकारियों में से एक का तबादला करा दिया। इसके कारण अब अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनसे सवाल करने से बचते हैं क्योंकि वह राजनीतिक पहुंच वाला है। आप स्वयं जब अपने सहकर्मी मित्र को समझाते हैं तो वह आपकी बात को नजरअंदाज करता है तथा कहता है कि सिविल सेवा में आने का उसका उद्देश्य अधिकाधिक धन कमाना है। धन एकत्रित कर राजनीति में आना है ताकि मंत्री पद हासिल किया जा सके। आपने अपने मित्र को पुनः समझाने का प्रयत्न किया कि संविधान के द्वारा सिविल सेवा को राजनीति से पृथक रखने का प्रावधान किया गया है अतः यदि कोई सिविल सेवक किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव रखता है तो यह असंवैधानिक होने के साथ-साथ सिविल सेवा आचरण संहिता के विरुद्ध भी होगा। (a) एक सिविल सेवक के लिए राजनीति से दूरी बनाये रखना क्यों जरूरी है? (b) क्या एक नवनियुक्त सिविल सेवक को किसी सत्तासीन राजनेता की पुत्री से विवाह करना चाहिए?

Posted on April 10,2018 at 11:29 PM by Durgesh Narayan Mishra
0Score(s)
0Comment(s)
52View(s)

no imageआपने हाल ही में देश के प्रतिष्ठित मैनेंजमेंट संस्थान से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। आपको अपने संस्थान से गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। प्रबंधन की डिग्री प्राप्त करने के बाद आपको लगता है कि यदि आप सिविल सेवा की परीक्षा पास कर लें तो समाज के लिए अधिक बेहतर काम कर सकते हैं। यही कारण था कि आप सिविल सेवा की तैयारी में जुट जाते हैं और अपने चतुर्थ प्रयास में आईएएस के लिए चयनित हो जाते हैं। आपकों उत्तराखंड राज्य का कैडर मिलता है और आपको जिलाधिकारी के रूप में एक पिछड़े पहाड़ी जिले में नियुक्त किया जाता है। आप अपनी नियुक्ति को लेकर काफी उत्साहित हैं। किंतु आपका यह उत्साह उस समय निराशा में बदल जाता है जब आप पाते हैं कि आपके विभाग के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आम जनता के लिए जो धन आता है वह आपसी मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। जब आप इन घटनाओं के बारे में अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करते हैं तो वे इस पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही वे आपको समझाने का प्रयास करते हैं कि चीजें हमेशा ऐसी ही थीं अतः समझौता कर लो और उपलब्ध फ्रेमवर्क के भीतर ही कार्य करो। आपको इससे बहुत अधिक निराशा होती है और आप नौकरी छोड़ने का मन बना लेते हैं। (a) क्या नौकरी छोड़ देने का कदम उचित होगा? (b) आपके पास नौकरी छोड़ देने के अलावा और कौन से विकल्प मौजूद हैं? समुचित तर्क प्रस्तुत कीजिए।

Posted on April 10,2018 at 11:28 PM by Durgesh Narayan Mishra
7Score(s)
0Comment(s)
56View(s)

no imageआप एक जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किये गये हैं आपके जिले में एक प्रभावशाली नेता है। जिसे हाल ही में राज्य सरकार के द्वारा मंत्री बनाया गया है। आपके जिले में एक दिन एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता को कुछ लोग पेड़ पर बांधकर पीटते हैं तथा उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। वह महिला आपके पास शिकायत लेकर आती है। आप शिकायत को गंभीरता से लेते हैं और उस महिला को सुरक्षा एवं न्याय का आश्वासन भी देते हैं। जब आप इस मामले की जांच करते हैं तो पता चलता है कि जिन लोगों ने उस महिला के साथ अभद्रता की है वे उस प्रभावशाली मंत्री के पक्के अनुयायी हैं तथा उन्हें मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। चूंकि आप एक ईमानदार एवं निडर अधिकारी हैं अतः आप उन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही आगे बढ़ाते हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद एक दिन मंत्री आपके पास फोन करता है और धमकाता है कि आप या तो जांच धीमी कर दें या फिर सारे साक्ष्य मिटा दें अन्यथा वह आपका तबादला सुदूर निर्जन स्थान में करा देगा। वह आपके परिवार के लिए भी कई प्रकार की समस्यायें खड़ी करने की बात कहता है। (a) आप इस स्थिति में राजनीतिक दबाव का सामना किस प्रकार करेंगे? (b) आपके एक मित्र आपको सुझाव देते हैं कि मंत्री के वार्तालाप को टेप कर उसको मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक कर दीजिए। क्या आप ऐसा करना उचित समझते हैं? (c) आपके कुछ मित्र आपको अपना तबादला करा लेने की सलाह देते हैं ताकि आप मंत्री से उलझने से बच जायें।

Posted on April 10,2018 at 11:27 PM by Durgesh Narayan Mishra
0Score(s)
0Comment(s)
54View(s)