भारतीय स्वास्थ्य क्षेत्र किस प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहा है? हाल ही में लोकसभा में प्रस्तुत किया गया नेशनल मेडिकल कमीशन विधेयक 2017 देश में मेडिकल गवर्नेस की स्थिति में सुधार लाने में किस प्रकार से सहायक होग? साथ ही बताइए कि नेशनल मेडिकल कमीशन विधेयक की किन मामलों में आलोचना की जा रही है?
हाल ही में देश की प्राथमिक शिक्षा के सम्बंध में एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट जारी की गयी है। इस रिपोर्ट से देश में प्राथमिक शिक्षा की स्थिति पर क्या प्रकाश पड़ता है? प्राथमिक शिक्षा की स्थिति में सुधार के लिए किस प्रकार के प्रयासों की आवश्यकता है?
हाल ही में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा का सविस्तार उल्लेख कीजिए। उनकी इस भारत यात्राके दौरान भारत एवं इजरायल के मध्य किन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये? साथ ही बताइए कि इजरायल भारत की तकनीकी के मामले में किस प्रकार से सहायता कर सकता है?
इलेक्टोरल बाँड के विषय में आप क्या जानते हैं? राजजीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदों में पारदर्शिता लाने में इलेक्टोरल बाँड किस प्रकार से मददगार होंगे? इनसे सम्बंधित चुनौतियों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता के लिए किस प्रकार के कदम उठाये जाने की जरुरत है?
देश में आरक्षण विरोधी आन्दोलन तीव्र गति से उत्पन्न हो रहे हैं। इनके पीछे कौन से प्रमुख कारण हैं, स्पष्ट कीजिए? क्या देश की युवा आबादी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके और कौशल प्रदान करके इस आरक्षण विरोधी मानसिकता को कम किया जा सकता है?
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के हालिया आँकड़ों से स्पष्ट होता है कि देश में दलितों के साथ होने वाले अत्याचारों में वृद्धि हुयी है। दलितों के विरूद्ध होने वाले अपराधों में वृद्धि के पीछे प्रमुख कारण क्या है? दलित अपराधों पर नियंत्रण के लिए कौन से कदम उठाये जाने चाहिए?
सतत विकास लक्ष्यों में मातृत्व मृत्यु दर को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने की बात कही गयी है। मातृत्व मृत्यु दर की भारत में क्या स्थिति है? मातृत्व मृत्यु दर के मामले में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत को किन कदमों को उठाने की आवश्यकता है?
हाल ही में सर्वोच्च न्यायलय ने एक निर्णय में इस तथ्य को मजबूती से रखा है कि दिव्यांग लोगों के लिए सिर्फ कानून बना देने से उनकी समस्या का हल नहीं होगा? दिव्यांगों की स्थिति में सुधार के लिए व्यवहारिक स्तर पर कार्य भी करने होंगे। साथ ही बताइए कि दिव्यांगों को बेहतर ढंग से लाभान्वित करने के लिए किस प्रकार के कदम उठाने की जरूरत है?
सूती वस्त्र अद्योगों की स्थापना के पीछे उत्तरदायी प्रमुख कारकों का सविस्तार उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि भारत में अधिकांश सूती वस्त्र उद्योग पश्चिमी तट में स्थित राज्यों में ही क्यों स्थापित हैं?
हाल के समय में बॉम्ब चक्रवात काफी चर्चा में रहा है, स्पष्ट कीजिए। बॉम्ब चक्रवात के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए। साथ ही बताइए कि ये चक्रवात उत्तरी गोलार्द्ध के मौसम को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?